50 हजार की रिश्वत लेते आरटीआई एक्टिविस्ट रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2021 11:35 PM

rti activist arrested for taking bribe

शिकायत वापस लेने की एवज में आरटीआई एक्टिविस्ट को विजीलैंस ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला उपमंडल बड़सर के महारल क्षेत्र का है। विजीलैंंस विभाग हमीरपुर से मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद कुमार से 50...

बिझड़ी (हमीरपुर) (रामपाल): शिकायत वापस लेने की एवज में आरटीआई एक्टिविस्ट को विजीलैंस ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला उपमंडल बड़सर के महारल क्षेत्र का है। विजीलैंंस विभाग हमीरपुर से मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद कुमार से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते शुक्रवार को सरकारी स्कूल महारल के पास रंगे हाथों दबोचा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद विजीलैंस की टीम आगामी कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरटीआई एक्टिविस्ट आरोपी ने विनोद कुमार के खिलाफ सीएम हैल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसी शिकायत को वापस लेने की एवज में उसने विनोद कुमार से 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी जैसे ही विनोद कुमार से रिश्वत के पैसे लेने महारल स्कूल के समीप पहुंचा उसी दौरान विजीलैंस की टीम ने उसे पैसों के साथ दबोच लिया। इस संदर्भ में डीएसपी विजीलैंस हमीरपुर लालमन शर्मा का कहना है कि आरटीआई एक्टिविस्ट यशपाल सिंह के खिलाफ कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। विजीलैंस की टीम कई दिनों से इस पर नजरें टिकाए बैठी थी। शुक्रवार को विजीलैंंस की टीम ने महारल स्कूल के पास यशपाल को रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!