मुस्लिम युवक बना 'समीर'...हिंदू युवती से कई बार किया दु.ष्कर्म; फर्जी आईडी से बुना जाल; 70 हजार और गहने भी ठगे

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Sep, 2026 11:09 AM

mandi exploited a young woman after befriending her using a fake id

Mandi News : सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी का झांसा देने और शारीरिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मंडी पुलिस ने मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mandi News : सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी का झांसा देने और शारीरिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मंडी पुलिस ने मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्जी आईडी से बुना जाल

चंडीगढ़ निवासी पीड़िता के अनुसार, आरोपित ने सोशल मीडिया पर झूठी पहचान बनाकर उससे संपर्क साधा। खुद को मुस्लिम युवक ने समीर बताकर लड़की से शादी करने के लिए अपने परिजनों से उसकी बात करवाई, जिन्होंने नया घर बनते ही विवाह कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान शादी और मकान निर्माण का बहाना बनाकर आरोपी ने पीड़िता से 70,000 रुपये नकद और सोने की बालियां समेत अन्य कीमती गहने ले लिए। आरोपी पीड़िता को मुजफ्फरनगर ले जाने के बाद चंडीगढ़ में किराए के मकान में रखने लगा, जहां उसने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित का परिवार मंडी में कई सालों से काम कर रहा है। अगस्त में आरोपी पीड़िता को मंडी ले आया, जहां भी उसके साथ गलत काम किया गया। जब पीड़िता ने लगातार शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी और उसके परिजन तरह-तरह के बहाने बनाकर बात टालते रहे।

आईफोन छीनकर हुआ फरार

परेशान होकर युवती ने मंडी की शहरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के समक्ष आरोपित पक्ष ने जल्द शादी करने का लिखित समझौता किया। लेकिन इसके बाद आरोपी साक्ष्य मिटाने की नीयत से पीड़िता का आईफोन छीनकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने मुजफ्फरनगर पुलिस में शिकायत दी, जहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर केस मंडी पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। मंडी पुलिस द्वारा जांच शुरू करने पर आरोपित और उसका परिवार ठिकाना छोड़कर गायब हो गया। पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सीय जांच पूरी करवाकर अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवा दिए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!