Edited By Kuldeep, Updated: 20 Sep, 2026 09:17 PM

नालागढ़ के तहत जगातखाना में मैडीकल स्टोर पर पति-पत्नी पर एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारनुमा चीज से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीबीएन (शेर सिंह): नालागढ़ के तहत जगातखाना में मैडीकल स्टोर पर पति-पत्नी पर एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारनुमा चीज से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मैडीकल स्टोर पर पहुंचा और पति-पत्नी से 1000 रुपए की मांग करने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने दोनों पर तेजधार हथियारनुमा चीज से हमला कर दिया। इस हमले में पवन और उनकी पत्नी सुमन घायल हो गए। आवाजें सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए और दोनों को आरोपी से छुड़ाकर उपचार के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए अस्पताल नालागढ़ रैफर कर दिया गया।
पीड़ित सुमन ने बताया कि वह अपने पति के साथ रोजाना की तरह मैडीकल स्टोर पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक वहां पहुंचा और उनसे 1000 रुपए की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने दोनों पर तेजधार चीज से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बद्दी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।