Kangra: विजीलैंस कार्यालय पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा, 40 से 50 सवालों के दिए जवाब

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Sep, 2026 09:39 PM

dharamshala sudhir sharma vigilance questioning

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजीलैंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। करीब दोपहर एक बजे विजीलैंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा से जांच से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए गए।

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजीलैंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। करीब दोपहर एक बजे विजीलैंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा से जांच से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए गए। पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि विजीलैंस अधिकारियों ने उन्हें लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे, जिनके उन्होंने जवाब दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच से जुड़ी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए हैं। सुधीर शर्मा ने बताया कि विजीलैंस की जांच का दायरा वर्ष 2013 से 2023 तक का है। इस दौरान उनसे परिवार सहित विभिन्न पहलुओं से संबंधित जानकारी मांगी गई।

उन्होंने कहा कि विजीलैंस की ओर से यदि आगे भी किसी दस्तावेज या अन्य जानकारी की आवश्यकता होगी तो वह दोबारा जांच में शामिल होने के लिए उपस्थित होंगे और पूरा सहयोग करेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में यह पहली एफआईआर है। उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो और इसके बाद पूरी सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने आए।

घर की लागत और धन के स्रोत को लेकर भी हुई पूछताछ
अपने आवास की लागत को लेकर कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा की ओर से दिए गए बयान पर सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके घर की लागत, निर्माण और इसके लिए धन के स्रोत से संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका घर सरकारी धन से नहीं बनाया गया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि विजीलैंस जब भी उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह जांच में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जांच एजैंसी को आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध करवाकर वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!