RS Bali ने किया ऐलान, पर्यटन निगम के कर्मचारियों को एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2023 11:07 PM

rs bali in shimla

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को जल्द बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जारी होगा। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 3 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए देने की घोषणा की थी। इसी के तहत अब पर्यटन निगम के कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ा...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को जल्द बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जारी होगा। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 3 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए देने की घोषणा की थी। इसी के तहत अब पर्यटन निगम के कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। इसके साथ ही 3 माह का एरियर भी जारी किया जाएगा। शनिवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 3 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए देने की घोषणा की थी, इसे जल्द एरियर सहित कर्मचारियों को जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके भुगतान पर प्रति माह निगम पर 12 लाख रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर और समस्याएं दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। 

पर्यटन निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उठाईं विभिन्न मांगें व समस्याएं
आरएस बाली के साथ पर्यटन निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की हुई बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों व समस्याओं को उठाया। इसमें मुख्य रूप से महासंघ ने लंबित डीए जारी करने, पूर्व के समय से शेष लंबित पड़े डीए आईआर, नया वेतनमान का देय एरियर की राशि जो सीपीएफ शेयर 12 प्रतिशत की दर से करीब राशि को ईपीएफओ में जमा करने की मांग उठाई। कर्मचारी संघ ने यह भी मांग की कि निगम में जो पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय भत्ते जोकि निगम अतिरिक्त ब्याज सहित देना पड़ा है और निगम में कार्यरत कर्मचारियों के एरियर की राशि का भुगतान करने के लिए निगम को एकमुश्त करीब 50 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश सरकार से जारी करने की मांग उठाई। इसके अलावा आऊटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने की भी मांग की। निगम में वर्तमान करीब 500 आऊटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। बैठक में कई अन्य मांगों व समस्याओं को उठाया।

गैर-पंजीकृत होम स्टे पर कार्रवाई के लिए बनेगा कानून
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गैर पंजीकृत होम स्टे पर कार्रवाई के लिए कानून बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना का मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए सिस्टम बनाया जाएगा और प्रदेश में चल रहे होम स्टे का ब्यौरा एकत्रित करने के लिए ड्राइव चलाई जाएगी। होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

बाली ने और क्या-क्या कहा

  • एचपीटीडीसी के होटलों का जीर्णोद्धार होगा।
  • एचपीटीडीसी की बसों को लाभकारी बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
  • पर्यटन निगम का मुनाफा बढ़ा।
  • एडीबी ने करीब 2500 करोड़ रुपए की योजनाएं स्वीकृत की हैं और पहले चरण में 1300 करोड़ रुपए की योजनाओं पर कार्य होगा। इसके लिए ईओई आमंत्रित किया है और जल्द औपचारिकताएं पूरी कर डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू होगा। 
  • देश का सबसे बढ़ावा फाऊंटेन नगरोटा बगवां में बनेगा।
  • टीम लीडर के तौर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा हूं और टीम के साथ मिलकर हिमाचल को शीर्ष पर्यटन राज्य बनाया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!