Solan : परवाणू के जंगलों में मिला बारहसिंगा का शव, अवैध शिकार की आशंका से बढ़ी चिंता

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Sep, 2026 03:53 PM

solan carcass of a barasingha found in the forests of parwanoo

हिमाचल प्रदेश के परवाणू के बाहरी जंगलों से एक बारहसिंगा का शव बरामद होने के बाद शिवालिक की पहाड़ियों में वन्यजीव निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना ने इलाके में अवैध शिकार की आशंका को बढ़ा दिया है।

Solan News : हिमाचल प्रदेश के परवाणू के बाहरी जंगलों से एक बारहसिंगा का शव बरामद होने के बाद शिवालिक की पहाड़ियों में वन्यजीव निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना ने इलाके में अवैध शिकार की आशंका को बढ़ा दिया है। पशुओं के लिए चारा इकट्ठा करने गये स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया, जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने अवशेषों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वन अधिकारियों ने की इलाके की घेराबंदी 

वन अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और संभावित फंदों एवं शिकार के अन्य संकेतों सहित फोरेंसिक साक्ष्यों की तलाश कर रहे हैं।जांच अधिकारी इस पहलू की भी पड़ताल कर रहे हैं कि हिरण को गोली मारी गयी है या उसकी मौत प्राकृतिक कारणों अथवा किसी हिंसक जानवर के हमले से हुई है। मौत के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सुरक्षित रख लिया गया है और पोस्टमाटर्म रिपोटर् से ही वास्तविक कारणों का पता लगेगा। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मैदानी कर्मचारी नियमित रूप से पैदल गश्त नहीं करते। इससे यह जंगल का गलियारा अवैध शिकार और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रति संवेदनशील बन गया है। 

जानें  वन अधिकारियों ने क्या कहा?

निवासियों ने परवाणु वन गलियारे में अवैध कटाई और बाहरी लोगों की बेरोक-टोक आवाजाही का मुद्दा भी उठाया। उनका दावा है कि कमजोर और लचर निगरानी के कारण ही वन्यजीव अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है। वन अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक और पशुचिकित्सा जांच पूरी होने से पहले इसे शिकार का मामला मानना जल्दबाजी होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच जारी है और यदि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में गोली के निशान, जहर या किसी अन्य गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो औपचारिक मामला दर्ज किया जाएगा।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!