Himachal: पर्यटन नगरी कसोल के होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, मिलीं 15 एक्सपायरी चीजें; संचालक पर केस दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2026 10:03 AM

found 15 expired items in the hotel

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कसोल के एक होटल में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान होटल की रसोई में 15 प्रकार की खाद्य सामग्रियां एक्सपायरी डेट की पाई गईं।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कसोल के एक होटल में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान होटल की रसोई में 15 प्रकार की खाद्य सामग्रियां एक्सपायरी डेट की पाई गईं। पर्यटकों और आम लोगों की सेहत के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग ने होटल संचालक के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की धारा 58 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विभाग की टीम द्वारा की गई जांच में जिन एक्सपायरी डेट की वस्तुओं को पकड़ा गया, उनमें सूजी, ओट्स, बूंदी, ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस, नूडल्स, सांभर मसाला, मीडियम मसाला पापड़, मिक्स्ड फ्रूट जैम और राइस इडली सहित अन्य सामग्री शामिल है। चिंता का विषय यह है कि इनमें से अधिकांश चीजें चाइनीज फूड और ऐसे व्यंजनों को तैयार करने में इस्तेमाल की जाती हैं, जिन्हें बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। विभाग की टीम ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही इन सभी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया।

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टैंट कमिश्नर अनिल शर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि एक्सपायरी डेट का सामान नष्ट करने के साथ ही होटल संचालक पर कानूनी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा टीम ने संदेह के आधार पर होटल से आटा और काली मसूर की दाल के सैंपल भी लिफ्ट किए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा और लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पतलीकूहल की घटना के बाद विभाग सतर्क
कसोल में हर दिन हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और यहां के होटलों व ढाबों में भोजन करते हैं। ऐसे में खराब खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल एक बड़ी लापरवाही है। गौरतलब है कि इससे पहले जिले के पतलीकूहल क्षेत्र के एक स्कूल में भी खाद्य सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आ चुका है। वहां खराब चीनी से बनी खीर खाने के कारण करीब तीन दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उस घटना के बाद से खाद्य सुरक्षा विभाग होटलों और शिक्षण संस्थानों की कैंटीन को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!