Una News: पहले हालचाल पूछा...फिर कनपटी पर रखी बंदूक, बीमार महिला से सोने की बालियां छीनकर लुटेरे फरार

Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2026 12:11 PM

robbery at gunpoint in chintpurni

थाना चिंतपूर्णी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किन्नू-मवा रोड पर लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक बीमार महिला की मदद करने का दिखावा किया और फिर उसकी कनपटी पर बंदूक तानकर सोने की बालियां लूट लीं।

चिंतपूर्णी: थाना चिंतपूर्णी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किन्नू-मवा रोड पर लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक बीमार महिला की मदद करने का दिखावा किया और फिर उसकी कनपटी पर बंदूक तानकर सोने की बालियां लूट लीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ऑप्रेशन टलने के बाद अस्पताल से लौट रहा था दंपति
जानकारी के अनुसार, मवा गांव की रहने वाली पीड़िता अनुराधा अपने पति के साथ अपना ऑप्रेशन करवाने के लिए पंजाब के होशियारपुर गई थीं। हालांकि, चिकित्सकों ने उस दिन उनका ऑप्रेशन नहीं किया और उन्हें अगली तारीख देकर वापस भेज दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी बस से वापस घर लौट रहे थे। वे बस से किन्नू-मवा रोड पर उतरे ही थे कि कुछ देर बाद अनुराधा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के कारण वह थकान महसूस करते हुए सड़क किनारे बैठ गईं।

पानी पीने लगी महिला, तभी तान दी बंदूक
दंपति को सड़क किनारे परेशान बैठा देख बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने बड़ी चालाकी से पहले दंपति से उनका हालचाल पूछा और मदद करने का बहाना करते हुए महिला को पीने के लिए पानी की बोतल लाकर दी। जैसे ही अनुराधा ने पानी पीने की कोशिश की, एक युवक ने अचानक उनकी कनपटी पर बंदूक रख दी। इससे पहले कि दंपति कुछ समझ पाते, बदमाशों ने डरा-धमका कर महिला के कानों से सोने की दोनों बालियां छीन लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच तेज 
इस खौफनाक घटना के बाद सहमे हुए दंपति ने तुरंत थाना चिंतपूर्णी पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!