Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2026 06:22 PM

विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में सोमवार सुबह पंजाब मुकेरियां से आए एक श्रद्धालु दंपति ने 750 ग्राम चांदी का छत्र मां की पावन पिंडी में अर्पित किया।
चिंतपूर्णी (राकेश): विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में सोमवार सुबह पंजाब मुकेरियां से आए एक श्रद्धालु दंपति ने 750 ग्राम चांदी का छत्र मां की पावन पिंडी में अर्पित किया। पुजारी वर्ग द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण सहित छत्र की पूजा करने के बाद उसे मां के पावन पिंडी पर सजाया गया। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रद्धालु ने अपना नाम ना बताते हुए बताया कि अपनी मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने मां के चरणों में छोटी सी भेंट अर्पित की है। आधुनिक कारीगरी से तैयार किया गया छत्र मां की पावन पवित्र पिंडी को अति सुशोभित कर रहा है।