Edited By Kuldeep, Updated: 09 Sep, 2026 04:46 PM

रामपुर पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की पुलिस टीम ने गश्त एवं अपराध निरोधक ड्यूटी के दौरान ल्हासा स्थित रेन शैल्टर के समीप एक व्यक्ति की तलाशी ली।
रामपुर बुशहर (नोगल): रामपुर पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की पुलिस टीम ने गश्त एवं अपराध निरोधक ड्यूटी के दौरान ल्हासा स्थित रेन शैल्टर के समीप एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा व 330 रुपए नकद बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान शिवम कुमार नर (28) निवासी पंजाब के विरुद्ध पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगामी छानबीन जारी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।