Edited By Kuldeep, Updated: 13 Sep, 2026 04:20 PM

जिला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल हुई है।
शिमला (ब्यूरो): जिला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने कुल 27 ग्राम चिट्टा और एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर स्पैशल सैल शिमला की टीम ने पुराना बस स्टैंड स्थित एक कमरे में छापेमारी की। तलाशी के दौरान बैड के गद्दे के नीचे छिपाया गया 10 ग्राम चिट्टा और इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी अंबाला (हरियाणा) निवासी प्रदीप सिंह (31) और सुखवीर सिंह उर्फ सुखी (33) को धर दबोचा गया। थाना सदर शिमला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उधर, डिटैक्शन सैल ठियोग की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर सैंज क्षेत्र के भोटका मोड़ के समीप एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी कोटखाई (शिमला) निवासी मोहित गेटा (34) और किंचित चौहान (36) को धर लिया गया। पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और पुलिस की जांच जारी है।