Sirmaur News: पुलिस ने लुधियाना से दबोचा उद्घोषित अपराधी, 6 साल पहले ये अपराध कर हो गया था फरार

Edited By Vijay, Updated: 17 Jun, 2026 07:40 PM

police caught the proclaimed offender from ludhiana

सिरमौर पुलिस के पीओ सैल टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए संगड़ाह थाना में दर्ज दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के एक संगीन मामले में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाहन (आशु): सिरमौर पुलिस के पीओ सैल टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए संगड़ाह थाना में दर्ज दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के एक संगीन मामले में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इस उद्घोषित अपराधी को पंजाब के लुधियाना से धर दबोचने में सफलता पाई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़े इस शातिर आरोपी की पहचान पिंकू उर्फ बंटी पुत्र खजान सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से सिरमौर जिले की शिलाई तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव डबौर (डाकघर टिम्बी) का निवासी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में पुलिस थाना संगड़ाह में अभियोग संख्या 96/2021 के तहत मामला दर्ज हुआ था। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 373, 376 (दुष्कर्म) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था। बार-बार बुलावे और तलाश के बावजूद जब वह पेश नहीं हुआ, तो माननीय न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से ही सिरमौर पुलिस की पीओ सैल की टीम उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी और आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी काफी लंबे समय से फरार था और कोर्ट से उद्घोषित अपराधी घोषित हो चुका था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है और अब आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!