Sirmour: यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई कार; 3 लोगों की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Oct, 2026 11:23 PM

paonta sahib road accident three dead

उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

पांवटा साहिब (कपिल): उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!