Himachal: घर के टॉयलेट में छिपा बैठा था 10 फुट लंबा किंग कोबरा...लोगों में मचा हड़कंप, जानें किसने किया रैस्क्यू

Edited By Vijay, Updated: 04 Oct, 2026 05:02 PM

king cobra

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में किंग कोबरा की मौजूदगी एक बार फिर दर्ज हुई है। जून 2021 में कोलर पंचायत के फांदी गांव की शिवालिक पहाड़ियों में पहली बार किंग कोबरा की मौजूदगी सामने आई थी।

नाहन (आशु): हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में किंग कोबरा की मौजूदगी एक बार फिर दर्ज हुई है। जून 2021 में कोलर पंचायत के फांदी गांव की शिवालिक पहाड़ियों में पहली बार किंग कोबरा की मौजूदगी सामने आई थी। इसके बाद पांवटा साहिब क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर इसकी साइटिंग के मामले सामने आते रहे हैं। अब ताजा मामला जामनीवाला से सामने आया है, जहां करीब 10 फुट लंबा किंग कोबरा एक घर के टॉयलेट में जा घुसा। सूचना मिलने पर स्नेक मैन भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उसका रैस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। घर के टॉयलेट में विशाल सांप देखकर परिवार के साथ आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

फांदी गांव में 2021 में सामने आई थी पहली घटना
सिरमौर में किंग कोबरा की मौजूदगी का सिलसिला जून 2021 में कोलर पंचायत के फांदी गांव से सामने आया था। इस क्षेत्र में करीब 12 से 15 फुट लंबे किंग कोबरा को देखा गया था। वन्यजीव विभाग ने तस्वीरों की जांच के बाद सांप की पहचान किंग कोबरा के रूप में की थी। उस समय इसे हिमाचल में किंग कोबरा की पहली मौजूदगी बताया गया था। किंग कोबरा की मौजूदगी को लेकर कोटड़ी व्यास पंचायत का ब्यास गांव भी चर्चा में रहा। मार्च 2025 में यहां करीब 10 फुट लंबे किंग कोबरा को लगातार 3 बार देखे जाने की जानकारी सामने आई थी।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
भूपेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास किंग कोबरा अथवा कोई अन्य सांप दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें। उसे पकड़ने या मारने का प्रयास करने के बजाय तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रैस्क्यू टीम को सूचना दें। सांपों को मारना पर्यावरण के लिए नुक्सानदायक है। किंग कोबरा प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!