Edited By Vijay, Updated: 07 Oct, 2026 05:39 PM
सिरमौर जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर सेवाएं दे रहे 68 जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी ) के लिए बड़ी राहत की खबर है। दो वर्ष की लगातार कॉन्ट्रैक्ट सेवा पूरी करने वाले इन शिक्षकों की सेवाओं को शिक्षा विभाग ने नियमित कर दिया है।
नाहन (आशु): सिरमौर जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर सेवाएं दे रहे 68 जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी ) के लिए बड़ी राहत की खबर है। दो वर्ष की लगातार कॉन्ट्रैक्ट सेवा पूरी करने वाले इन शिक्षकों की सेवाओं को शिक्षा विभाग ने नियमित कर दिया है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला सिरमौर, नाहन की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार संबंधित शिक्षकों ने 30 सितम्बर 2026 तक दो वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली थी और जिला स्तर पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के आधार पर उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से नियमित की गई हैं।
अब मिलेगी 29,700 रुपए बेसिक सैलरी
नियमितीकरण के बाद शिक्षकों को एचपीसीएस (आरपी) रूल्स, 2022 के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-08 की सेल-1 में न्यूनतम 29,700 रुपए वेतन मिलेगा। इसके अलावा समय-समय पर अनुमन्य अन्य भत्ते भी देय होंगे। आदेश में इन सेवाओं को हिमाचल प्रदेश रिक्वायरमैंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विसेज ऑफ गवर्नमैंट इम्प्लाइज एक्ट, 2024 के तहत कवर किए जाने का उल्लेख है।
इन शिक्षकों को मिला नियमितीकरण का तोहफा
आदेश के अनुसार जीपीएस कुफ्फरपाल (राजगढ़) में काजल शर्मा, मनवा खनिवार (राजगढ़) में संजय कुमार, जाखल (कफोटा) में यशपाल सिंह, जामू खाला (पांवटा साहिब) में कमलेश कौर, चेवाला बोहाल (सराहां) में हेमा देवी, सेर खानवारी (संगड़ाह) में प्रेम लता, लाल पीपल (सुरला) में सरला देवी, मनाल-1 (शिलाई) में सुषमा देवी, बरवास (सतौन) में विपिन सिंह, डिब्बरघाट (नौहराधार) में करुणा, चियामा (ददाहू) में कुंता देवी, बड़यार (शिलाई) में रेखा देवी, कवाल बंदाली (राजगढ़) में बलबीर सिंह, कियारिक (बकरास) में कुमारी सपना, शिलांजी (राजगढ़) में रजनी बाला, सोमफेर (संगड़ाह) में इंदु बाला, जुनेली (रोनहाट) में मुकेश कुमार, मटियाना (शिलाई) में आरती देवी, द्राबिल (ददाहू) में अर्चना देवी, ऊंचान टिक्कर (संगड़ाह) में हेमराज, मनाल मेहल (रोनहाट) में सुनील कुमार, सांगना (संगड़ाह) में रूप सिंह और द्राबिल (ददाहू) में पूजा रानी की सेवाएं नियमित की गई हैं।
इन शिक्षकों की सेवाएं भी हुईं नियमित
आदेश में जीपीएस देवथल (रोनहाट) में अनुज कुमार, गलोग (राजगढ़) में सतीश कुमार, नेरटी भगोट (राजगढ़) में संगीता कुमारी, ह्यूनाड (ददाहू) में धनवीर सिंह, रामपुर भरापुर (माजरा) में सुनीता बंसल, सुराख (ददाहू) में ममता देवी, खरेटी (नारग) में अशोक शर्मा, सुराख (ददाहू) में सुनीता देवी, अडोग (सतौन) में रीना कुमारी, पंडयात (शिलाई) में ललिता देवी, बरवास (बकरास) में जागृति देवी, बिंदला (बकरास) में कपिल देव, दया (शिलाई) में बबीता देवी, खुबयार (रोनहाट) में उमा देवी, मौराचधार (रोनहाट) में राजेश चौहान, हलाहां-2 (रोनहाट) में नरेश कुमार, शांकोली (रोनहाट) में गोपाल सिंह, बसोग (शिलाई) में रेखा देवी, बकरास (बकरास) में भारती चौहान, अप्पर राजाना (संगड़ाह) में अभिलाषा तोमर, चांबी (संगड़ाह) में नीलम देवी, चोकर (नौहराधार) में दिनेश कुमार और कोटा पाब (बकरास) में पूनम सैनी को नियमित किया गया है।
ये शिक्षक भी हुए नियमित
इसी क्रम में जीपीएस कियाना (बकरास) में छाया देवी, अरलू (नौहराधार) में अनाजन देवी, राजैना (ददाहू) में कुमारी रीना, लोहगढ़ (माजरा) में आशा देवी, उंगरना (नौहराधार) में शिवानी, ताली चांदरोना (नौहराधार) में अनिल कुमार, खरकाहान (रोनहाट) में संदीप कुमार, गावा बाड़ी (रोनहाट) में अनीता देवी, खदरी (ददाहू) में सरिता कुमारी, देवना (संगड़ाह) में मुकेश कुमार, देओठी मझगांव (राजगढ़) में टिमेश बाला, सैंज (संगड़ाह) में रेखा देवी, पाब कैयूनू (संगड़ाह) में हेमराज, अपर द्राबिल (रोनहाट) में गुरदीत सिंह, गवानू (ददाहू) में दीपक शर्मा, पैंनकुफ्फर (राजगढ़) में संतोष कुमारी, कोटी बाउंच (रोनहाट) में मोनिका देवी, निचला गट्टा (संगड़ाह) में नीना कुमारी, रूग (राजगढ़) में टेक चंद, शाया मालग (नराग) में सतीश कुमार, सरोग (शिलाई) में विनोद कुमार और पंजोर (रोनहाट) में समीर मोहम्मद की सेवाएं भी नियमित कर दी गई हैं।
क्या कहते हैं शिक्षा उपनिदेशक?
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से 68 कॉन्ट्रैक्ट जेबीटी शिक्षकों के नियमितीकरण के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर 2026 तक दो वर्ष की लगातार सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को जिला स्तर की स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के आधार पर नियमित किया गया है। आदेश में नियमितीकरण के बाद निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करने और संबंधित शिक्षकों के चरित्र एवं पूर्ववृत्त का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित किए गए शिक्षकों को पे मैट्रिक्स लेवल-08 की सेल-1 में 29,700 रुपए न्यूनतम वेतन और नियमानुसार अन्य भत्ते देय होंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें