Hamirpur News: पैरा लीगल वॉलंटियर बनने का मौका, 10वीं पास 28 जुलाई तक करें अप्लाई

Edited By Vijay, Updated: 25 Jul, 2026 07:48 PM

opportunity to become a para legal volunteer

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) हमीरपुर द्वारा जिले में संचालित किए जा रहे 5 ग्राम विधिक सेवा केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियरों की इम्पैनलमेंट की जा रही है। इन पदों पर सेवाएं देने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...

हमीरपुर (राजीव): जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) हमीरपुर द्वारा जिले में संचालित किए जा रहे 5 ग्राम विधिक सेवा केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियरों की इम्पैनलमेंट की जा रही है। इन पदों पर सेवाएं देने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार तय तिथि तक अपने आवेदन पक्का भरो स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सैटर में जमा करवा सकते हैं।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमीरपुर जिले के गांव बोहनी, पटलांदर, भोरंज, नादौन और बड़सर में ग्राम विधिक सेवा केंद्र सुचारू रूप से संचालित किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों को इन केंद्रों के अधीन लाया गया है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में तैनात होने वाले पैरा लीगल वॉलंटियर आम लोगों को कानूनी मदद और इससे संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की मुफ्त कानूनी सहायता योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा समाज के हर वर्ग के लिए न्याय सुलभ बनाने में ये वॉलंटियर एक अहम भूमिका निभाएंगे।

सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह पूर्ण रूप से एक स्वैच्छिक सेवा है। इसमें पैरा लीगल वॉलंटियर्स को उनके कार्य दिवस के आधार पर 750 रुपए दैनिक मानदेय प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। चयनित वॉलंटियर्स को आम तौर पर सप्ताह में 2 से 3 दिन काम करना पड़ सकता है। इस सेवा के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम मैट्रिक (10वीं) पास होनी अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि उनके आवेदन 28 जुलाई तक पक्का भरो स्थित एडीआर सेंटर में हर हाल में पहुंच जाने चाहिए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!