Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2026 04:25 PM

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जेसीओ/ओआर और अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रैंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 से 15 जून के बीच किया जाएगा।
केलांग (ब्यूरो): भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जेसीओ/ओआर और अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रैंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 से 15 जून के बीच किया जाएगा। इस बात की जानकारी कर्नल निशांत गौतम ने दी है।
कर्नल गौतम ने बताया कि इस संबंध में भारतीय सेना की आधिकारिक वैबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार इस ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई से जारी होने शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार अपने पंजीकरण विवरण (रजिस्ट्रेशन डिटेल्स) का उपयोग करके सेना की आधिकारिक वैबसाइट से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाऊनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए नियमित रूप से भारतीय सेना की आधिकारिक वैबसाइट चैक करते रहें। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को यह सलाह भी दी गई है कि वे अपनी परीक्षा की तैयारी समय रहते पूरी कर लें और एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों (विवरणों) की सावधानीपूर्वक जांच जरूर कर लें।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें