रिज पर शराब के नशे में धुत्त युवक ने महिला से की अश्लील हरकतें, पुलिस ने दबोचा

Edited By Vijay, Updated: 15 Jan, 2023 09:10 PM

obscene acts with the woman on the ridge

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में एक मनचले युवक को एक महिला के साथ छेड़खानी करना उस समय महंग पड़ गया जब रिज पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने उसे धर दबोचा। जानकारी के अनुसार यह युवक दिनभर शराब के नशे में राह चलती महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था।

शिमला (ब्यूरो): शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में एक मनचले युवक को एक महिला के साथ छेड़खानी करना उस समय महंग पड़ गया जब रिज पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने उसे धर दबोचा। जानकारी के अनुसार यह युवक दिनभर शराब के नशे में राह चलती महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। इस बीच देर शाम भी वह एक महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने लगा, जिसका महिला ने विरोध किया और चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा किया। वहीं रिज पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिए। नशे में धुत्त युवक ने पुलिस कर्मचारियों के साथ भी बदतमीजी की, ऐसे में उसे पकड़ कर पुलिस कंट्रोल रूम ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

203/3

32.0

Australia

352/7

50.0

India need 150 runs to win from 18.0 overs

RR 6.34
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!