Himachal: शिमला में सरेआम महिला की पिटाई के वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, आरोपी पति पर कसा शिकंजा

Edited By Vijay, Updated: 24 Sep, 2026 04:33 PM

viral of shimla

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला के साथ सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी को ट्रेस कर उस पर कानूनी शिकंजा कस दिया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला के साथ सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी को ट्रेस कर उस पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वीडियो में दिख रहे युवक और युवती पति-पत्नी हैं और वे पंजाब के मोहाली के रहने वाले हैं।

23 सितम्बर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के अनुसार बीते 23 सितम्बर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर एक महिला को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की। वीडियो की तस्दीक करने के बाद पुलिस थाना सदर शिमला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 79 और 115(2) के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

मई में हुई थी शादी, पहली बार आए थे शिमला
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे जोड़े की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए सदर थाने तलब किया। पूछताछ में दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि इसी वर्ष मई महीने में उनकी शादी हुई थी और वे पहली बार घूमने के लिए शिमला आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जिसने हिंसक रूप ले लिया।

महिला के अलग से दर्ज हुए बयान, साक्ष्य रखे सुरक्षित
मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पीड़ित पत्नी से अलग से पूछताछ की और उसके विस्तृत बयान दर्ज किए हैं। इसके साथ ही, कानूनी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए पुलिस ने वायरल वीडियो को इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है। पुलिस टीम घटनास्थल की भी तस्दीक कर रही है।

आरोपी पति पर हुई ये कानूनी कार्रवाई
सामने आए तथ्यों और दर्ज बयानों के आधार पर शिमला पुलिस ने आरोपी पति अनमोल खोसला निवासी मोहाली (पंजाब) के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत पाबंद कर दिया है। इस मामले को लेकर शिमला पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार का अपराध या सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!