Solan: नालागढ़ नगर परिषद चुनाव में 81.69% वोटिंग, जानें किस वार्ड में पड़े सबसे ज्यादा वोट

Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2026 05:36 PM

nalagarh municipal council elections

नालागढ़ नगर परिषद के चुनाव में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया है। रविवार को हुए मतदान में कुल 81.69 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस चुनाव में 9 वार्डों से 26 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

नालागढ़ (सतविन्द्र): नालागढ़ नगर परिषद के चुनाव में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया है। रविवार को हुए मतदान में कुल 81.69 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस चुनाव में 9 वार्डों से 26 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। खास बात यह रही कि मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी किसी मशीन के खराब होने की कोई शिकायत नहीं मिली। नगर परिषद नालागढ़ में कुल 6962 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 3393 पुरुष और 3568 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव में कुल 5687 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 2824 पुरुष और 2863 महिलाएं शामिल रहीं, यानी मतदान करने में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। नगर परिषद के सभी 9 वार्डों में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। वार्ड-3 में सबसे ज्यादा (812) और वार्ड-4 में सबसे कम (511) वोट पड़े। 

वार्ड 1: 649 मतदान (331 पुरुष, 318 महिलाएं)
वार्ड 2: 704 मतदान (350 पुरुष, 354 महिलाएं)
वार्ड 3: 812 मतदान (397 पुरुष, 415 महिलाएं)
वार्ड 4: 511 मतदान (245 पुरुष, 266 महिलाएं)
वार्ड 5: 557 मतदान (289 पुरुष, 268 महिलाएं)
वार्ड 6: 524 मतदान (251 पुरुष, 273 महिलाएं)
वार्ड 7: 736 मतदान (369 पुरुष, 367 महिलाएं)
वार्ड 8: 575 मतदान (282 पुरुष, 293 महिलाएं)
वार्ड 9: 619 मतदान (310 पुरुष, 309 महिलाएं)

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव : नरेंद्र आहलुवालिया
नालागढ़ के निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र आहलुवालिया ने बताया कि नगर परिषद चुनाव में कुल 81.69 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें 83.23 प्रतिशत पुरुषों ने और 80.24 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी भी मतदान केंद्र से वोटिंग मशीन खराब होने की कोई सूचना नहीं मिली, जिससे मतदान निर्बाध रूप से चलता रहा।

 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!