Solan: नालागढ़ में करोड़ों का फर्जीवाड़ा! पूर्व MLA के बेटे सहित NH और खनन विभाग के तत्कालीन अधिकारियों पर FIR दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 27 Oct, 2026 06:06 PM

fir against former mla s son along with former officials of nh and mining

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। नालागढ़ के पूर्व विधायक के बेटे, एक निर्माण कंपनी और तत्कालीन राष्ट्रीय राजमार्ग व खनन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

बीबीएन (शेर सिंह): औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। नालागढ़ के पूर्व विधायक के बेटे, एक निर्माण कंपनी और तत्कालीन राष्ट्रीय राजमार्ग व खनन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला फर्जी एम-फॉर्म तैयार कर सरकार को करोड़ों रुपए की रॉयल्टी का चूना लगाने से जुड़ा है। पुलिस ने उच्च स्तरीय जांच के बाद ये कार्रवाई की है।

शिकायतकर्ता मोहन शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार यह पूरा मामला नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर नालागढ़ से बगलैहड़ के बीच 6 पुलियों के निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सामग्री की सप्लाई को वैध दिखाने के लिए खनन विभाग की एक फर्जी वैबसाइट बनाई गई। इस फर्जी वैबसाइट के जरिए करीब 2500 नकली एम-फॉर्म तैयार किए गए और उन्हें निर्माण सामग्री की सप्लाई में इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस सुनियोजित फर्जीवाड़े के कारण सरकारी खजाने को रॉयल्टी के रूप में करोड़ों रुपए का भारी नुक्सान हुआ है।

इस फर्जीवाड़े की शिकायत मोहन शर्मा ने सीधे राज्य सरकार से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने पुलिस महानिदेशक को जांच के आदेश दिए। डीजीपी के निर्देश पर इस पूरे प्रकरण की प्रारंभिक और गहन जांच डीएसपी परवाणू द्वारा की गई। डीएसपी की जांच रिपोर्ट में तथ्यों के आधार मिलने के बाद पुलिस थाना नालागढ़ में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने इस शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर रूहानी स्टोन क्रशर के मालिक एवं पूर्व विधायक के बेटे अंचित ठाकुर, गणपति बिल्डर कंपनी और उस समय तैनात रहे एनएच व खनन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!