वाहन से शराब की खेप बरामद

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 08 Jul, 2021 05:55 PM

liquor consignment recovered from vehicle

पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन से शराब की खेप बरामद की है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस थाना सदर चम्बा के तहत पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीम गश्त पर थी। इस दौरान अमर सिंह पुत्र नंद लाल निवासी...

चम्बा (काकू): पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन से शराब की खेप बरामद की है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस थाना सदर चम्बा के तहत पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीम गश्त पर थी। इस दौरान अमर सिंह पुत्र नंद लाल निवासी गांव रजीडू डाकघर साहो की गाड़ी एच.पी.-73ए-0323 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से 60 बोतलें देशी शराब और 36 बोतलें बीयर की बरामद हुई। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!