Kangra: चूरा-पोस्त मामले में बड़ा खुलासा, हरिद्वार और दिल्ली से आती थी नशे की खेप

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Sep, 2026 07:20 PM

indora drugs revelation

गत दिवस पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत 3.700 किलोग्राम चूरा-पोस्त सहित पकड़े गए आरोपी के मामले में पुलिस को

इंदौरा (अजीज): गत दिवस पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत 3.700 किलोग्राम चूरा-पोस्त सहित पकड़े गए आरोपी के मामले में पुलिस को पूछताछ के दौरान अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कथित तौर पर अंतर्राज्यीय स्तर पर नशे की सप्लाई का नैटवर्क चला रहा था। वह हरिद्वार और दिल्ली से नशे की खेप मंगवाकर पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सरकारी चालक के तौर पर कार्य करता था। इसी का फायदा उठाकर वह विभिन्न स्थानों पर आवागमन करता और कथित तौर पर नशे की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करता था। पुलिस को संदेह है कि इस नैटवर्क में अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस अब आरोपी के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ-साथ हरिद्वार और दिल्ली से नशे की खेप मंगवाने तथा पंजाब और हिमाचल प्रदेश में इसकी आपूर्ति किए जाने की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और नशे की खेप पहुंचने के बाद इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने कहा कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशे के इस कथित अंतर्राज्यीय नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!