Edited By Kuldeep, Updated: 08 Sep, 2026 05:08 PM

नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बलोह फोरलेन, मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी के दौरान वोल्वो बस की चेकिंग के दौरान करीब 52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
घुमारवीं (जम्वाल): नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बलोह फोरलेन, मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी के दौरान वोल्वो बस की चेकिंग के दौरान करीब 52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान रेशम सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी वीपीओ सबराह, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन, पंजाब, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 52 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना घुमारवीं मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा गहन छानबीन की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिला बिलासपुर में चिट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में चिट्टे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी के सोर्स और सप्लाई नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि चिट्टे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और चिट्टा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।