Kullu: मणिकर्ण घाटी के जंगलों में नष्ट की नशे की बड़ी खेप

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Sep, 2026 08:27 PM

kullu cannabis plants

जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में भांग के पौधों के विरुद्ध विशेष उन्मूलन अभियान के तहत चावा गाहर, तोष बीट, कसोल रेंज में कुल 25 बीघा क्षेत्र में फैले लगभग 3 लाख भांग के अवैध पौधों का सफलतापूर्वक उन्मूलन किया गया।

कुल्लू (धनी राम): जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में भांग के पौधों के विरुद्ध विशेष उन्मूलन अभियान के तहत चावा गाहर, तोष बीट, कसोल रेंज में कुल 25 बीघा क्षेत्र में फैले लगभग 3 लाख भांग के अवैध पौधों का सफलतापूर्वक उन्मूलन किया गया। यह अभियान क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खेती पर अंकुश लगाने तथा नशा मुक्त समाज की स्थापना के उद्देश्य से चलाया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित टीम ने सुनियोजित तरीके से चिन्हित क्षेत्र में जाकर पौधों की पहचान की और उन्हें जड़ से नष्ट करके आग के हवाले किया। इस उन्मूलन कार्रवाई के सफल संचालन में वन परिक्षेत्र अधिकारी कसोल जोग राज शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहनीय भूमिका रही।

उनके नेतृत्व में टीम ने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यह अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह अभियान क्षेत्र में भांग के अंतिम पौधे के उन्मूलन तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक क्षेत्र को पूरी तरह भांग की अवैध खेती से मुक्त नहीं कर लिया जाता, तब तक यह विशेष अभियान इसी तरह चलाया जाता रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की जाती है कि वह मादक पदार्थों की अवैध खेती से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाए, ताकि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!