कुल्लू में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टैस्ट का शैड्यूल जारी

Edited By Vijay, Updated: 09 Sep, 2026 07:50 PM

schedule for vehicle passing and driving tests has been released

कुल्लू जिले के विभिन्न स्टेशनों पर सितम्बर माह के लिए वाहनों की पासिंग (टैस्टिंग) और ड्राइविंग टैस्ट का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि आरटीओ कुल्लू में वाहनों की पासिंग 10, 17 और 28 सितम्बर को तथा...

कुल्लू (संजीव): कुल्लू जिले के विभिन्न स्टेशनों पर सितम्बर माह के लिए वाहनों की पासिंग (टैस्टिंग) और ड्राइविंग टैस्ट का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि आरटीओ कुल्लू में वाहनों की पासिंग 10, 17 और 28 सितम्बर को तथा ड्राइविंग टैस्ट 16 सितम्बर को आयोजित होंगे। आरएलए कुल्लू में ड्राइविंग टैस्ट 21 सितम्बर को होंगे। इसी प्रकार आरएलए मनाली में वाहनों की पासिंग 7 और 19 सितम्बर तथा ड्राइविंग टैस्ट 8 सितम्बर को आयोजित किए जाएंगे।

आरएलए बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट 14 सितम्बर को होंगे। आरएलए उदयपुर में दोनों कार्य 24 सितम्बर तथा आरएलए केलांग में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट 25 सितम्बर को आयोजित किए जाएंगे। आकांक्षा शर्मा ने बताया कि जिन तिथियों में ड्राइविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग एक ही दिन निर्धारित है, उन दिनों ड्राइविंग टैस्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा वाहनों की पासिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कारणों अथवा किसी विशेष परिस्थिति के चलते निर्धारित शैड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!