Edited By Jyoti M, Updated: 30 Apr, 2026 04:05 PM

प्रदेश के कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित गई अत्याधुनिक लिनियर एक्सेलेरेटर मशीन अब जल्द ही शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह मशीन जून महीने के भीतर पूरी तरह से कार्यशील हो...
शिमला, (तनुजा): प्रदेश के कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित गई अत्याधुनिक लिनियर एक्सेलेरेटर मशीन अब जल्द ही शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह मशीन जून महीने के भीतर पूरी तरह से कार्यशील हो जाएगी। इसके शुरू होने के बाद प्रदेश के मरीजों को रेडियोथैरेपी के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।
लंबे इंतजार के बाद अब अस्पताल में स्थापित की गई आधुनिक लिनियर एक्सेलेरेटर (एल.आई.एन.ए.सी.) मशीन एटॉमिक रेडिएशन बोर्ड (ए.आर.बी.) से मंजूरी मिलने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून में अत्याधुनिक मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होते ही प्रदेश के सैंकड़ों कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। लिनियर एक्सेलेरेटर मशीन रेडियोथैरेपी के जरिए कैंसर का सटीक और प्रभावी उपचार करने में सक्षम होती है।
इस मशीन की खासियत यह है कि यह कैंसर कोशिकाओं पर सीधे और नियंत्रित तरीके से रेडिएशन डालती है, जिससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों को कम नुक्सान पहुंचता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह तकनीक पारंपरिक रेडियोथैरेपी की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रभावी मानी जाती है।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मशीन की स्थापना और ट्रायल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल ए.आर.बी. की अंतिम मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। जून के पहले हफ्ते में लिनियर एक्सेलेरेटर मशीन का संचालन शुरू होना प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।