Shimla: 20वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2026 08:51 PM

shimla medal winner prize money

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए जा रहे 20वें एशियाई खेलों में हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए जा रहे 20वें एशियाई खेलों में हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की महिला खिलाड़ी पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33-33 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कबड्डी खिलाड़ियों को कुल 1.33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

वहीं पुरुषों की मैराथन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा इन खिलाड़ियों को कुल 5.33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ओलिंपिक, शीतकालीन ओलिंपिक और पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक के लिए 5 करोड़ रुपए, रजत के लिए 3 करोड़ रुपए और कांस्य पदक के लिए 2 करोड़ रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण के लिए 4 करोड़ रुपए, रजत के लिए 2.50 करोड़ रुपए और कांस्य के लिए 1.50 करोड़ रुपए की सम्मान राशि का प्रावधान किया है। राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 3 करोड़ रुपए, रजत के लिए 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक के लिए 1 करोड़ रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जा रहे हैं।

यात्रा संबंधी सुविधाओं में भी बढ़ौतरी
उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यात्रा संबंधी सुविधाओं में भी बढ़ौतरी की गई है। 200 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को एसी 3-टियर ट्रेन का किराया दिया जा रहा है, जबकि 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले खिलाड़ी हवाई यात्रा में इकोनॉमी क्लास टिकट के लिए पात्र हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!