Himachal: भेड़-बकरियां चराकर घर लौट रही थी युवती...रास्ते में अचानक हो गया ये हादसा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2026 11:20 AM

incident occured with girl

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गुरुवार शाम को एक युवती उफनते नाले में बह गई, जिसका शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक युवती की पहचान संघणी पंचायत के प्रेढ़ गांव निवासी शबनम पुत्री गुलाम नबी के रूप...

सलूणी (शक्ति प्रसाद): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गुरुवार शाम को एक युवती उफनते नाले में बह गई, जिसका शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक युवती की पहचान संघणी पंचायत के प्रेढ़ गांव निवासी शबनम पुत्री गुलाम नबी के रूप में की गई है। उसका शव जलाड़ी के समीप सियूल नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान की है।

जानकारी के अनुसार शबनम गुरुवार देर शाम जंगल से भेड़-बकरियां चराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पैर फिसलने से वह नाले के तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों ने रातभर संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया, लेकिन अंधेरे के कारण उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह जलाड़ी के पास सियूल नदी में उसका शव मिला। भांदल पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार ने शव बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बेटी की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

PunjabKesari

प्रशासन ने दी 25 हजार रुपए की फौरी राहत
इस दुखद घटना पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया है। प्रशासन के निर्देशानुसार संबंधित पटवारी द्वारा मृतका के निकटतम परिजनों को 25,000 रुपए की अंतरिम (फौरी) राहत राशि नियमों के तहत वितरित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि शेष 3,75,000 रुपए की मुआवजा राशि आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रचलित नियमों के अनुसार जल्द ही पात्र परिजनों को प्रदान कर दी जाएगी। रोजी-रोटी की जद्दोजहद के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!