चंबा में दर्दनाक हादसा, घास काटते समय ढांक से गिरने से महिला की मौत, गांव में मातम का माहौल

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Sep, 2026 11:40 AM

a woman died after falling from a slope while cutting grass in chamba

Chamba News : जिला चंबा की रजेरा पंचायत के कैथारी भूई गांव में घास काटते समय ढांक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान बीना देवी (60) पत्नी ज्ञान चंद के रूप में...

Chamba News : जिला चंबा की रजेरा पंचायत के कैथारी भूई गांव में घास काटते समय ढांक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान बीना देवी (60) पत्नी ज्ञान चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीना देवी अपनी बहू के साथ केमलहाड नाग के समीप जंगल में घास काटने गई थी। अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। बहु ने इसकी सूचना ग्रामीणों और परिजनों को दी।

इधर, सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बीना देवी को उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले गए। बीना देवी के दो बेटे और दो बेटियां हैं तथा चारों की शादी हो चुकी है। ग्राम पंचायत रजेरा के प्रधान बलबीर सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!