उम्र महज 4 साल और 26 इंच लंबे बाल...हिमाचल की नन्ही अनाईशा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Edited By Vijay, Updated: 04 Oct, 2026 06:59 PM

little anaisha from himachal set a world record

कांगड़ा जिले की नन्ही बेटी अनाईशा पराशर ने महज 4 साल 7 माह की उम्र में अपने 26 इंच लंबे बालों के लिए इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

बनीखेत (पार्थ): कांगड़ा जिले की नन्ही बेटी अनाईशा पराशर ने महज 4 साल 7 माह की उम्र में अपने 26 इंच लंबे बालों के लिए इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कांगड़ा जिले की फतेहपुर तहसील के सुनेट गांव की रहने वाली अनाईशा का जन्म वर्ष 2021 में चम्बा जिले के बाथरी में हुआ था। उसके पिता डॉ. पुनीत पराशर वर्ष 2019 से बाथरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता डॉ. रेणुका पराशर भी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अनाईशा वर्तमान में बाथरी के एक स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। अनाईशा की माता डॉ. रेणुका पराशर ने बताया कि उनकी बेटी के बाल बचपन से ही प्राकृतिक रूप से बढ़ते रहे हैं। 

परिवार ने बालों की देखभाल के लिए बाजार में मिलने वाले शैंपू और तेल की बजाय घरेलू तथा पारंपरिक नुस्खों को प्राथमिकता दी। घर पर ही जड़ी-बूटियों और आयुर्वैदिक पद्धति के माध्यम से शैंपू और तेल तैयार कर बालों की देखभाल की जाती रही है। इसमें अनाईशा की नानी डॉ. सुशीला नरूला का भी विशेष योगदान रहा है। इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से अनाईशा के लिए पदक और प्रमाण पत्र भेजे जाने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। इतनी कम उम्र में 26 इंच लंबे बालों के माध्यम से इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान हासिल करना उसके परिवार के लिए यादगार उपलब्धि बन गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!