Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज

Edited By Vijay, Updated: 26 Sep, 2026 07:46 PM

bsc nursing college will open in chamba medical college

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चम्बा जिले को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है। चम्बा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब नया सरकारी बीएससी नर्सिंग कॉलेज स्थापित किया जाएगा।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश सरकार ने चम्बा जिले को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है। चम्बा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब नया सरकारी बीएससी नर्सिंग कॉलेज स्थापित किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की ओर से इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फैसले से नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

60 सीटों को मंजूरी, इसी सत्र से शुरू होंगे दाखिले 
स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंघमार के आदेशानुसार जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नए नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों को मंजूरी दी गई है। इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही प्रभावी हो जाएगी।

संबंधित विभागों को जारी किए गए निर्देश
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. मधु चौधरी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश की प्रतियां आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। ताकि इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू किया जा सके, इसके लिए नेरचौक (मंडी) स्थित अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय के कुलपति व रजिस्ट्रार, चिकित्सा शिक्षा निदेशक (शिमला), चम्बा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल और हिमाचल प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काऊंसिल (संजौली) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!