Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Oct, 2026 12:32 PM

Chamba News : डल्हौजी के सदर बाजार वार्ड नंबर-4 से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। रिया बैंस पुत्री दलीप कुमार 29 सितंबर से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह इन दिनों अपने मायके सदर बाजार डल्हौजी आई हुई थी।
Chamba News : डल्हौजी के सदर बाजार वार्ड नंबर-4 से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। रिया बैंस पुत्री दलीप कुमार 29 सितंबर से लापता है।
परिजनों के अनुसार, वह इन दिनों अपने मायके सदर बाजार डल्हौजी आई हुई थी। 29 सितंबर को उसके अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों ने मामले की सूचना थाना डल्हौजी को दी।उसके बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए लापता विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर उसकी तलाश के साथ ही मामले से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रिया बैंस के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
परिजनों के अनुसार, उसका विवाह करीब 7 वर्ष पूर्व पठानकोट निवासी शालू मट्टू के साथ हुआ था। वह कुछ समय के लिए अपने मायके डल्हौजी आई हुई थी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें