शिमला के कुमारसैन में बादल फटा, कौल सिंह ने आड़े हाथ लिए सीएम जयराम, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2022 10:37 PM

hp top 10 news

हिमाचल प्रदेश में मानसून के कहर का दौर जारी है। शिमला के कुमारसैन में बादल फटने से तबाही हुई है। कोर्ट के आदेश पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। कुल्लू जिले के बंजार में पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के एक साथ एक...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मानसून के कहर का दौर जारी है। शिमला के कुमारसैन में बादल फटने से तबाही हुई है। कोर्ट के आदेश पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। कुल्लू जिले के बंजार में पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के एक साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह ने सीएम जयराम पर निशाना साधा है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

कुमारसैन में बादल फटने से भारी तबाही, बद्दी में गाड़ी नदी में बही
हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात और रविवार दोपहर तक लगातार बारिश का दौर चलता रहा है, जिसके कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में दुर्घटनाएं पेश आईं। शिमला जिले के कुमारसैन में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस दौरान लोगों के घरों में पानी और कीचड़ घुस गया। वहीं क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा सोलन जिले के बद्दी में एक गाड़ी नदी में बह गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे।

भाजपा ने जयराम ठाकुर के चेहरे पर चुनाव लड़ा तो कांग्रेस की जीत होगी आसान
भाजपा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चेहरे पर चुनाव लड़ा तो इससे कांग्रेस की जीत और आसान होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कुमारहट्टी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय है क्योंकि भाजपा के पास गिनाने के लिए कुछ नहीं है। 

हिमाचल में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क लगाई जाएगी बूस्टर डोज
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की एहतियाती खुराक नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। यह खुराक सभी राजकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों में 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक 75 दिनों के लिए नि:शुल्क लगाई जाएगी। 

सीएम जयराम ठाकुर के पास अनुभव के साथ काबिलियत की कमी
भाजपा शासनकाल में हिमाचल भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूब चुका है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि जल शक्ति विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बना हुआ है। करोड़ों रुपए की पाइपें खरीद कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है

सुधारणी नाला के समीप अनियंत्रित होकर पलटी जीप
मंडी जिले के तहत थाटा से बालीचौकी की तरफ आ रही एक जीप सुधारणी नाले के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में जहां एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई वहीं 6 मजदूर घायल हो गए। घायलों हुए 6 मजदूरों में से 4 को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 2 को जोनल अस्पताल मंडी रैफर किया गया है। प्रवासी मजदूर कांगड़ा जिले के एक ठेकेदार की लेबर बताई जा रही है। 

HPU में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में बीते जून माह में शुरू हुई शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लग गई है। भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एक अभ्यर्थी ने न्यायालय में याचिका दायर की थी कि इस भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनुपालना नहीं की जा रही है। इस पर न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं और मामले को लेकर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। 

नाले में नहाते समय नाबलिग लड़के की डूबने से मौत
ट्रक यूनियन बरोटीवाला के नजदीक बग्गुवाला मार्ग पर एक नाले में नहाते समय एक प्रवासी नाबालिग लड़के की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे इस नाले में कुछ बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान एक 14 वर्षीय लड़का अचानक डूब गया।  नााबलिग लड़के के डूबने की जानकारी उसके साथी ने स्थानीय लोगों दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच बच्चे को नाले से बाहर निकाला।

पुरानी पैंशन बहाली को लेकर कुल्लू में गरजे NPS कर्मचारी
हिमाचल प्रदेश न्यू पैंशन कर्मचारी महासंघ ने कुल्लू में पैंशन संकल्प रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक बार फिर मानसून सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। जिला मुख्यालय में पुरानी पैंशन बहाली को लेकर पैंशन संकल्प रैली में सभी विभागों के न्यू पैंशन कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। 

परवाणु में मिला धर्मशाला के ट्रक चालक का शव
परवाणु शहर में भारत पैट्रोल पंप के साथ एक खंडहर में शव मिला है। शव की शिनाख्त करतार सिंह (59) पुत्र फोजू राम गांव कंदरेड़, डाकघर चैतड़ू, तहसील धर्मशाला के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पुलिस को लगभग सुबह 10:30 बजे ट्रक यूनियन के मुंशी द्वारा दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। करतार सिंह अग्रवाल ट्रांसपोर्ट में पिछले 9 वर्षों से काम करता था। 

बंजार में 7 किलो 109 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
कुल्लू पुलिस ने बंजार क्षेत्र में चरस की भारी खेप बरामद की है। पुलिस ने चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात के समय एसआईयू टीम गुशैनी के दुर्गा माता मंदिर के पास नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजरा पुलिस को देख कर काफी हड़बड़ा गया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने व्यक्ति का पीछा किया और उसकी तलाशी ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!