हिमाचल की बेटी महिका गोयल ने फतह की माऊंट किलिमंजारो की चोटी

Edited By Vijay, Updated: 17 Aug, 2019 03:18 PM

himachali daughter on peak of mount kilimanjaro

अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते पालमपुर की महिका गोयल ने फतह प्राप्त की है। महिका ने अपनी अन्य सहयोगी छात्राओं के साथ अफ्रीका के तंजानिया में स्थित माऊंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की है। इस...

पालमपुर (भृगु): अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते पालमपुर की महिका गोयल ने फतह प्राप्त की है। महिका ने अपनी अन्य सहयोगी छात्राओं के साथ अफ्रीका के तंजानिया में स्थित माऊंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की है। इस अभियान का शुभारंभ महिका ने ऋषिकेश तथा लद्दाख में कठिन प्रशिक्षण पर खरा उतरने के बाद किया था।

महिका गोयल लॉरेंस स्कूल सनावर में जमा-2 की छात्रा है। माऊंट किलिमंजारो अपने 3 ज्वालामुखीय शंकु किबो, मवैंजी और शिरा के साथ पूर्वोत्तर तंजानिया में एक निष्क्रिय स्टै्रटो ज्वालामुखी है तथा अफ्रीका में यह सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,895 मीटर है तथा विश्व का चौथा सबसे उभरा पर्वत है, जो आधार से 19,298 फुट ऊंचा है।

9 अगस्त को शुरू की थी माऊंट किलिमंजारो की चढ़ाई

महिका गोयल के पिता रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान कोस्तुब गोयल ने बताया कि 9 अगस्त को माऊंट किलिमंजारो के लिए महिका ने अपने साथियों सहित चढ़ाई आरंभ की तथा 3 दिन के पश्चात 12 अगस्त को महिका व साथी माऊंट किलिमंजारो की चोटी पर जा पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को यह अभियान दल वापस लौट आया तथा 16 अगस्त को तंजानिया से वापस भारत लौट आया है। उन्होंने बताया कि महिका ने इस अभियान को एक अलग अनुभव बताया तथा टीम भावना के साथ इस पर्वत की चोटी पर पहुंचने को एक सपने के साकार होने के समान बताया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!