हिमाचल में चिट्टे के साथ 18 साल का तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा रोडवेज की बस से कर रहा था सफर

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2026 07:28 PM

youth arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के स्पैशल सैल को एक अहम कामयाबी मिली है। टीम ने शोघी के समीप एक 18 वर्षीय युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के स्पैशल सैल को एक अहम कामयाबी मिली है। टीम ने शोघी के समीप एक 18 वर्षीय युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार (18) निवासी रामपु व जिला शिमला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस के स्पेशल सेल की टीम शोघी के पास नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने रूटीन जांच के लिए हरियाणा रोडवेज की एक बस को रोका। बस में सवार एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा गया करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

चिट्टा बरामद होने के तुरंत बाद पुलिस ने खेप को कब्जे में लेकर आरोपी प्रदीप कुमार को मौके पर ही विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में बालूगंज पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस  एक्ट की धारा 21 के तहत मामलादर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस
महज 18 साल की उम्र में युवक के पास चिट्टा मिलने से पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से और किस से खरीद कर लाया था, और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस तस्कर के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस ड्रग नैटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!