Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Aug, 2026 03:44 PM

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में एक महिला दुकानदार से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर दुकान पर चप्पल खरीदने के बहाने आए एक युवक ने महिला के साथ बदसलूकी की। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना हमीरपुर ने मामला दर्ज कर...
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में एक महिला दुकानदार से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर दुकान पर चप्पल खरीदने के बहाने आए एक युवक ने महिला के साथ बदसलूकी की। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना हमीरपुर ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के लंबलू क्षेत्र का है। यह घटना 8 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि माजरा (ददेड़ा) गांव का रहने वाला राजू नाम का युवक लंबलू बाजार स्थित पीड़ित महिला की दुकान पर पहुंचा। उसने महिला से चप्पल दिखाने को कहा। इसी दौरान आरोपित ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब 52 वर्षीय महिला ने युवक की इस हरकत का कड़ा विरोध किया तो आरोपी घबराकर मौके से भाग निकला।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित राजू खुद भी बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपनी दुकान बंद की और वहां से फरार हो गया। महिला पुलिस थाना हमीरपुर ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें