रैजीडैंट डाक्टरों की हड़ताल समाप्त, सोमवार से सुचारू चलेगा काम, 31 दिसम्बर को 'बर्फ की चादर' , पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Dec, 2025 11:19 PM

himachal top 10 news

दिल्ली से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घुड़की काम कर गई है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे रैजीडैंट डाक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है और अब सोमवार से अस्पतालों में ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी,...

हिमाचल डैस्क: दिल्ली से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घुड़की काम कर गई है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे रैजीडैंट डाक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है और अब सोमवार से अस्पतालों में ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी, जिससे मरीजों को भी राहत मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में स्थानीय लोगों, किसानों, बागवानों और पर्यटकों के लिए बर्फबारी का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 30 दिसम्बर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: रैजीडैंट डाक्टरों की हड़ताल समाप्त, सोमवार से सुचारू चलेगा काम
दिल्ली से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घुड़की काम कर गई है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे रैजीडैंट डाक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है और अब सोमवार से अस्पतालों में ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी, जिससे मरीजों को भी राहत मिलेगी।

Himachal Weather: 31 दिसम्बर को 'बर्फ की चादर' में लिपटेगा हिमाचल! देखिए मौसम विभाग का नया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में स्थानीय लोगों, किसानों, बागवानों और पर्यटकों के लिए बर्फबारी का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 30 दिसम्बर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

Kangra: अब पूरे प्रदेश के भीतर खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित
जिला कांगड़ा में सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठाया है।

Kangra: सरकार को दोनों पक्षों से बातचीत करके यह हड़ताल समाप्त करनी चाहिए थी : जयराम
प्रदेश सरकार डॉक्टरों द्वारा की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के मामले को तर्कसंगत ढंग से नहीं हल कर पाई। सरकार को दोनों पक्षों से बातचीत करके यह हड़ताल समाप्त करनी चाहिए थी।

Shimla: सीएम सुक्खू के साथ मंत्रिमंडल सहयोगियों का रिज पर अनशन
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम में बदलाव और इसे कमजोर किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार सोमवार को रिज मैदान पर अनशन करेगी।

Solan: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा-देश के लोकंतत्र और संविधान की आत्मा को कमजोर करने की साजिश कर रही भाजपा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं है। कांग्रेस भारत की आत्मा, आवाज और लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ है।

Sirmaur: पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिछाया जाल, चिट्टे के साथ रंगे हाथों दबोचा नशे का सौदागर
सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पांवटा साहिब उपमंडल की स्पैशल डिटैक्शन सैल की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

खुशखबरी: सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए 10 जिलों को 353 करोड़ रुपए जारी
सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन देने के लिए 10 जिलों को लगभग 353 करोड़ 72 रुपए की राशि जारी कर दी है। ऐसे में इस सप्ताह लाभार्थियों के खाते में 3 महीने की पैंशन डाल दी जाएगी।

Shimla: युवक व युवती चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार
शिमला पुलिस की ड्रग पैडलरों व नशाखोरों के खिलाफ जारी मिशन क्लीन-भरोसा अभियान के तहत पुलिस ने एक युवती सहित 2 लोगों को चिट्टे सहित धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

Kangra: नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोपी कोर्ट में दोषी करार
नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोपी के दोष सिद्ध होने पर अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायालय के फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय पोक्सो न्यायाधीश नितिन मित्तल धर्मशाला जिला कांगड़ा की ओर से विभिन्न धाराओं के तहत दोषी को 2-2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!