Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Nov, 2026 01:53 PM

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 5 नवंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि एम/एस...
Shimla News : जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 5 नवंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि एम/एस हिमानी गोयल, गोविल निवास, टॉप फ्लोर, हिमलैंड होटल के सामने, शिमला में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव तथा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के कुल 10 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि अच्छे संवाद कौशल वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त एमएस ऑफिस, गूगल शीट्स तथा गूगल डॉक्स का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है। टेली-कॉलिंग, सेल्स अथवा बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे विभागीय वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे 5 नवंबर को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा सहित उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें