Weather Update: सोमवार को 7 जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Nov, 2026 06:35 PM

shimla weather bad

राज्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 7 जिलों चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

शिमला (संतोष): राज्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 7 जिलों चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मध्यम व निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने किसी भी भारी बारिश या बर्फबारी के लिए कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 से 7 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क व साफ रहेगा। मौसम केंद्र शिमला द्वारा जारी मासिक रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर माह में प्रदेश में औसतन 28.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य (25.1 मिलीमीटर) से 15 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 1901 के बाद से यह अक्तूबर माह की 43वीं सबसे अधिक बारिश वाला वर्ष रहा है।

पिछले वर्षों के तुलनात्मक आंकड़े के अनुसार 2026 में 28.8 मिलीमीटर (सामान्य से 15 फीसदी अधिक), 2025 में 68.5 मिलीमीटर (सामान्य से 173 फीसदी अधिक), 2024 में 0.7 मिलीमीटर (सामान्य से माइनस 97 फीसदी), 2023 में 27.3 मिलीमीटर (सामान्य से 9 फीसदी अधिक), 2022 में 38.2 मिलीमीटर (सामान्य से 52 फीसदी अधिक), 2021 में 56.9 मिलीमीटर (सामान्य से 107 फीसदी अधिक) रही।

कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 59.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 115 प्रतिशत अधिक रही। बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर, ऊना और लाहौल-स्पीति में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई। किन्नौर जिले में सबसे कम 17 मिलीमीटर बारिश हुई। सिरमौर जिला बारिश की सबसे अधिक कमी (माइनस 38 फीसदी) से जूझता नजर आया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!