दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी से दीवाली पर घर लौटना होगा आसान, HRTC चलाएगा स्पैशल 266 बसें : अग्निहोत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Oct, 2026 10:02 PM

shimla diwali hrtc buses

दीवाली के त्यौहार पर घर लौटने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने विशेष बस सेवाएं चलाने का फैसला लिया है।

शिमला (राजेश): दीवाली के त्यौहार पर घर लौटने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने विशेष बस सेवाएं चलाने का फैसला लिया है। निगम की ओर से 6 और 7 नवम्बर, 2026 को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 266 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे त्यौहार के दौरान यात्रियों को घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 6 नवम्बर को कुल 134 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इनमें दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 बसें शामिल हैं। वहीं, 7 नवम्बर को कुल 132 बसें चलाई जाएंगी। इनमें दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 बसें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी।

8 नवम्बर शाम से बंद रहेंगी स्थानीय बस सेवाएं
निगम के अनुसार, दीवाली के अवसर पर 8 नवम्बर को शाम 5 बजे से 9 नवम्बर को सुबह 8 बजे तक एचआरटीसी की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 8 नवम्बर को शाम के समय दिल्ली से शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, मंडी और चम्बा सहित प्रदेश के प्रमुख स्थानों के लिए लंबी दूरी की एक-एक बस सेवा चलाई जाएगी। इसके अलावा दिल्ली से मंडी और चम्बा के लिए भी बसें उपलब्ध रहेंगी, ताकि त्यौहार के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। निगम ने यात्रियों से बसों की बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए एचआरटीसी की आधिकारिक वैबसाइट www.hrtchp.com पर जाने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!