हिमाचल में अब 21 वर्ष में होगी लड़कियों की शादी, मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सदन से किया वाॅकआऊट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Aug, 2024 09:20 PM

himachal top 10 news

हिमाचल में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने संबंधी संशोधन विधयेक सदन में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सदन से विधेयक के पारित होने के बाद अब इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

शिमला: हिमाचल में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने संबंधी संशोधन विधयेक सदन में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सदन से विधेयक के पारित होने के बाद अब इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल के स्तर पर विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में लड़कियों के विवाह की आयु 18 वर्ष से बढ़कर 21 वर्ष हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सदन से वॉकआऊट कर दिया। यह विरोध उस समय शुरू हुआ जब विधानसभा में विपक्ष ने राज्य में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। विपक्ष ने नियम-67 के तहत प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर स्थगन प्रस्ताव

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Assembly: हिमाचल में अब 21 वर्ष में होगी लड़कियों की शादी
हिमाचल में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने संबंधी संशोधन विधयेक सदन में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सदन से विधेयक के पारित होने के बाद अब इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल के स्तर पर विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में लड़कियों के विवाह की आयु 18 वर्ष से बढ़कर 21 वर्ष हो जाएगी।

Shimla: मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सदन से किया वाॅकआऊट, जानें क्या है वजह
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सदन से वॉकआऊट कर दिया। यह विरोध उस समय शुरू हुआ जब विधानसभा में विपक्ष ने राज्य में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। विपक्ष ने नियम-67 के तहत प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति मांगी थी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया।

Chamba: विधायक चैट मामले में तूल देने पर युवती ने अल्का लाम्बा सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत
चुराह विधायक के चैट मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। हालांकि शिकायतकर्त्ता लड़की द्वारा केस को वापस ले लिया गया है। वहीं अब युवती द्वारा कांग्रेस के 10 लोगों के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इनमें राष्ट्रीय कांग्रेस महिला अध्यक्ष अल्का लाम्बा भी शामिल हैं।

Shimla: फर्जी दस्तावेजों के साथ हासिल की सरकारी नौकरी, धोखाधड़ी केस दर्ज
जाली दस्तावेज देकर धोखाधड़ी से डाक सेवक की नौकरी हासिल करने का मामला प्रकाश में आया है। डाक विभाग के पश्चिमी उपमंडल शिमला में निरीक्षक के पद पर तैनात सुरेंद्र कुमार पुत्र स्व. बंसीलाल निवासी गांव महरन डाकघर सपनोट तहसील करसोग ने बालूगंज पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।

Himachal: विधानसभा में कंगना रनौत के बयान पर बवाल, सत्तापक्ष ने लाया निंदा प्रस्ताव
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कंगना रनौत के बयान को लेकर तगड़ा विवाद उत्पन्न हुआ। सत्तापक्ष ने कंगना रनौत के बयान को किसानों का अपमान मानते हुए सदन में निंदा प्रस्ताव लाया। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने इसे लिखित में न मिलने के कारण स्वीकार नहीं किया।

Kangra: धौलाधार की पहाड़ियों में शिमला के व्यक्ति की मौ/त, SDRF और पुलिस मौके पर रवाना
धौलाधार की पहाड़ियों में स्थित इंद्रहार पास पहाड़ी के दूसरी तरफ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक तौर पर मिली सूचना के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान शिमला निवासी अर्श गुलेरिया के रूप में हुई है।

Kangra: फौजी की पत्नी ने खुद को लगाई आग, मौत, जानिए सच
पालमपुर थाना के अंतर्गत होल्टा कैंट में एक फौजी की पत्नी ने स्वयं को आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। एएसपी धर्मशाला बीर बहादुर ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार मूल रूप से गुजरात के रहने वाले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार हुआ। इसके बाद पत्नी ने अपने पर मिट्टी का तेल फैंककर आग लगा ली।

Himachal: देश ने खोया एक और जांबाज, गिरिपार के सैनिक आशीष कुमार अरुणाचल प्रदेश में शहीद  
मातृभूमि की रक्षा करते हुए हिमाचल प्रदेश का एक और सैनिक बलिदान हो गया है। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के भरली आगरो पंचायत के भरली गांव का 25 वर्षीय जवान आशीष कुमार देश की सेवा में शहीद हो गया। जवान की शहादत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Shimla: प्रदेश के गौसदनों में 4 वर्षों में हुई 17,767 पशुओं की मौत
हिमाचल प्रदेश में कार्यशील गौसदनों में वर्ष 2021-22 से अब तक गत चार वर्षों में 17,767 पशुओं की मौत हुई है। गौसदनों में पशु मुख्यत: वृद्ध व शारीरिक रूप से कमजोर, अस्वस्थ, घायल पशु, लम्पी चमड़ी रोग से ग्रसित हैं। इस कारण यहां पर प्राकृतिक मृत्यु दर अधिक है।

Himachal weather: कुछ भागों में फिर से तीन दिन तक बारिश का अलर्ट, झमाझम बारिश शुरू
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में फिरसे तीन दिन तक बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में भी मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 2 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

Kullu: जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी और बैंक की फर्जी रसीद तैयार करने पर केस दर्ज
पुलिस ने जमीन की खरीद-फरोख्त में हुई धोखाधड़ी और बैंक अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर करने व बैंक की जाली रसीद तैयार करने को लेकर 2 मामले दर्ज किए हैं। इन दोनों मामलों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भुंतर के उमेश कुमार सूद ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में कहा है कि इन्होंने शिलिहार में वीरेंद्र कुमार से 51 लाख रुपए में करीब 4 बिस्वा जमीन की खरीद की।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!