पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा, हम इसे लेकर रहेंगे : अमित शाह, पहाड़ी धंसने से मलबे में दबीं 3 पोकलेन मशीनें, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2024 11:51 PM

himachal top 10 news

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में मोदी 310 पार कर गए हैं। अब सातवें चरण वालों पर 400 पार की जिम्मेदारी है।

शिमला (ब्यूरो): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में मोदी 310 पार कर गए हैं। अब सातवें चरण वालों पर 400 पार की जिम्मेदारी है। वहीं राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा, हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा जब भाजपा ने 370 हटाई तो राहुल गांधी कहते थे कि 370 हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में कोई पत्थर भी मारकर दिखा दे। शाह ने कहा कि जब सोनिया-मनमोहन की सरकार थी तो कोई भी भारत की सीमा में घुस आता था। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अचानक एक पहाड़ी धंस गई। इस दौरान वहां पर काम कर रहे मजदूर मशीनरी छोड़कर भाग निकले, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चौकी प्रभारी कोटला संजीव कुमार के अनुसार यह हादसा लगभग रात को करीब 1 बजे हुआ। जैसे ही पहाड़ी खिसकने लगी तो काम करने वाले मजदूर वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान पहाड़ी की चपेट में आकर 3 पोकलेन मशीनें मलबे में दब गईं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी धंसने के बाद रास्ता अभी तक बंद है। उन्होंने संभावना जताई कि आज शाम तक रास्ता खुलने की उम्मीद है। वहीं मलबे में दबी मशीनरी को भी निकाला जा रहा है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा, हम इसे लेकर रहेंगे : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में मोदी 310 पार कर गए हैं। अब सातवें चरण वालों पर 400 पार की जिम्मेदारी है। वहीं राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा, हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा जब भाजपा ने 370 हटाई तो राहुल गांधी कहते थे कि 370 हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में कोई पत्थर भी मारकर दिखा दे। शाह ने कहा कि जब सोनिया-मनमोहन की सरकार थी तो कोई भी भारत की सीमा में घुस आता था।

पठानकोट-मंडी NH पर पहाड़ी धंसने से मलबे में दबीं 3 पोकलेन मशीनें, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अचानक एक पहाड़ी धंस गई। इस दौरान वहां पर काम कर रहे मजदूर मशीनरी छोड़कर भाग निकले, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चौकी प्रभारी कोटला संजीव कुमार के अनुसार यह हादसा लगभग रात को करीब 1 बजे हुआ। जैसे ही पहाड़ी खिसकने लगी तो काम करने वाले मजदूर वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान पहाड़ी की चपेट में आकर 3 पोकलेन मशीनें मलबे में दब गईं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी धंसने के बाद रास्ता अभी तक बंद है। उन्होंने संभावना जताई कि आज शाम तक रास्ता खुलने की उम्मीद है। वहीं मलबे में दबी मशीनरी को भी निकाला जा रहा है।

Shimla: रोहड़ू में बोले खरगे, भगवान का नाम कम और कांग्रेस व राहुल गांधी का नाम ज्यादा लेते हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता को देखकर इतना घबरा गए हैं कि वह भगवान का नाम कम तथा राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी का नाम ज्यादा लेते हैं। यही नही, मोदी को आजकल सपने में भी राहुल गांधी ही दिखते हैं। यह बात शनिवार को रोहड़ू के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, राहुल गांधी पर ही बोलते हैं।

लाेक सेवा आयोग ने जारी की स्टेट एलिजिबिलिटी टैस्ट की प्रोविजनल Answer Key
स्टेट एलिजिबिलिटी टैस्ट (सैट) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई हैं। यह टैस्ट बीते 28 अप्रैल को आयोजित हुआ था। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 24 विषयों में सैट आयोजित किया था। पेपर-1 और पेपर-2 की विषयवार आंसर-की आयोग की वैबसाइट पर अपलोड कर दी हैं और इसको लेकर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। आंसर-की को लेकर 26 से 30 मई तक आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती हैं। उम्मीदवारों को आंसर-की को लेकर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न ऑनलाइन जमा करवानी होगी और प्रत्येक पेपर के लिए अधिकतम फीस 500 रुपए रखी गई है।

2 जून तक विश्वविद्यालय न आएं, कर्मचारियों-अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी लगने से कामकाज हुआ प्रभावित
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बड़ी संख्या में कर्मचारियों व अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी लगने से कामकाज काफी प्रभावित हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय में कई कार्य बाधित हो रहे हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आम जनता के लिए सर्कुलर जारी किया है कि विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों और अन्य राज्यों से विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोग 2 जून तक विश्वविद्यालय न आएं। केवल आपात स्थिति में ही विश्वविद्यालय आएं, जबकि 3 जून से विश्वविद्यालय का कामकाज पुन: सामान्य हो जाएगा।

1 जून को भाजपा के धन-बल को प्रदेश का जन-बल हराएगा : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांगड़ा-चम्बा लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा का शनिवार को इंदौरा पधारने पर विधायक मलेंद्र राजन सहित जिला कांगड़ा अध्यक्ष करण सिंह पठानिया व मंडलाध्य्क्ष दवेंद्र सिंह मनकोटिया व यूथ कांग्रेस ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी मंच से जनता का अभिनंदन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कांगड़ा-चम्बा लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा को जिताने का आह्वान किया। आनंद शर्मा ने इंदौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कंदरोड़ी में जो उद्योग लगे हैं, ये सब कांग्रेस की देन हैं। इनमें हजारों युवा नौकरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

HPPSC: स्क्रीनिंग व सब्जैक्ट एप्टीच्यूड टैस्ट का परिणाम घोषित, जानिए कितने उम्मीदवार हुए पास
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सक अधिकारी के पदों को भरने के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टैस्ट व सब्जैक्ट एप्टीच्यूड टैस्ट (एसएटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह टैस्ट बीते 25 फरवरी को आयोजित हुआ था। इसमें 117 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए क्वालीफाई हुए हैं। लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने बताया कि परिणाम आयोग की वैबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया है। पर्सनैलिटी टैस्ट 10 से 15 जून तक आयोजित होंगे।

हरियाणा का चिट्टे का आरोपी दोषी करार, मिला 4 वर्ष कठोर कारावास
हरियाणा के चिट्टे के आरोपी को एलडी विशेष न्यायाधीश भूपेश शर्मा की अदालत ने दोषी करार देते हुए 4 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है और जुर्माना अदा न कर पाने पर 3 माह की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। एलडी विशेष न्यायाधीश भूपेश शर्मा की अदालत ने यह सजा सलीम (23) पुत्र स्व. फजरूदीन निवासी गांव नंबर-3, नेहरू कालोनी, तहसील और जिला फरीदाबाद हरियाणा को सुनाई है। सरकार की ओर से मामले की पैरवी जिला न्यायवादी मुक्ता कश्यप ने की।

नाबालिग लड़की को घर से भगाने और दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
नाबालिग लड़की को घर से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप सिद्ध होने पर दोषी को कोर्ट ने 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही दोषी को 11000 रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर 2 वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट अनिल शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। मामले की पैरवी कर रहीं विशेष जिला न्यायवादी राजरानी और अतिरिक्त जिला न्यायवादी अजय ठाकुर ने बताया कि 23 अप्रैल, 2022 को पीड़िता के पिता ने पुलिस चौकी सदवां में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी 4 अप्रैल, 2022 दोपहर को बैंक सदवां में अपना एटीएम कार्ड बंद करवाने गई थी।

सोलन के मालरोड में पुलिस ने पकड़ी सिंथैटिक ड्रग की बड़ी खेप, 2 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार
पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ 6 लोगों को पकड़ा है, जिनमें 2 युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने यह मामला अब ड्रग विभाग को सौंप दिया है। आरोपी के कमरे से 400 टैबलेट्स सिंथैटिक ड्रग की बरामद हुई हैं।  एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की स्पैशल टीम को सूचना मिली थी कि मालरोड पर स्थित दूरभाष केन्द्र के समीप करण ठाकुर व उसके कुछ अन्य साथी नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त का कार्य कर रहे हैं। इस पर टीम ने करण ठाकुर (28) निवासी चम्बाघाट के कमरे की तलाशी ली तो इस दौरान कमरे से 400 टैबलेट्स सिंथैटिक ड्रग्स व 13800 रुपए बरामद हुए, साथ ही उसके अन्य साथी भी इस अवैध धन्धे में संलिप्त पाए गए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!