1 जून को भाजपा के धन-बल को प्रदेश का जन-बल हराएगा : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2024 06:33 PM

thakurdwara damtal june 1 election sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांगड़ा-चम्बा लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा का शनिवार को इंदौरा पधारने पर विधायक मलेंद्र राजन सहित जिला कांगड़ा अध्यक्ष करण सिंह पठानिया व मंडलाध्य्क्ष दवेंद्र सिंह मनकोटिया व यूथ कांग्रेस ने जोरदार स्वागत किया।

ठाकुरद्वारा/डमटाल (गगन/केवल): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांगड़ा-चम्बा लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा का शनिवार को इंदौरा पधारने पर विधायक मलेंद्र राजन सहित जिला कांगड़ा अध्यक्ष करण सिंह पठानिया व मंडलाध्य्क्ष दवेंद्र सिंह मनकोटिया व यूथ कांग्रेस ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी मंच से जनता का अभिनंदन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कांगड़ा-चम्बा लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा को जिताने का आह्वान किया। आनंद शर्मा ने इंदौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कंदरोड़ी में जो उद्योग लगे हैं, ये सब कांग्रेस की देन हैं। इनमें हजारों युवा नौकरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पुरानी पैंशन को बहाल किया तथा लाखों की संख्या में कर्मचारी भाई-बहनों के साथ किया वायदा पूरा किया। हिमाचल की महिलाओं के साथ किया गया 1,500 रुपए देने का वायदा भी जल्द ही पूरा कांग्रेस सरकार करने वाली थी कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने फार्म भरने तक बंद करवा दिए और कहने लगे कि फार्मों पर सुक्खू व इंदिरा की फोटो लगी है। हमने फोटो भी हटा दिए। भाजपा वाले फिर महिलाओं का हक छीनने के लिए चुनाव आयोग के पास चले गए। आचार संहिता के चलते यह कार्य रुक गया। जल्द ही यह वायदा भी कांग्रेस सरकार पूरा करेगी। अप्रैल से लेकर अब तक सारी बनती राशि महिलाओं के खाते में डाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी आपदा आई लेकिन हिमाचल प्रदेश को अपना घर कहने वाले मोदी प्रदेश की जनता का हाल तक पूछने नहीं आए। जयराम की सरकार ने जनमंचों पर करोड़ों रुपए उड़ाए लेकिन हमने इन पैसे को बचाकर प्रदेश की उन्नति में लगाया। हमारी सरकार ने शराब के ठेकों को खुली बोली पर देकर 4 वर्षों के मुकाबले करोड़ों का राजस्व बढ़ाया। इनकी सरकार ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ 20,000 नौकरियां ही दीं। हमारी सरकार ने मात्र एक वर्ष में ही 22,000 बेरोजगारों को नौकरियां दी हैं। जिन 6 विधायकों ने हिमाचल की जनता को धोखा देकर धन-बल के आगे झुक कर अपने ईमान को बेचा है, उन्हें हिमाचल की जनता जन-बल से हराएगी।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!