हिमाचल में आज से बिजली व शराब होगी महंगी, 10 दवाओं के सैंपल हुए फेल, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2023 05:32 AM

himachal top 10 news

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरैंज अलर्ट के बीच प्रदेश में जमकर मेघ बरसे। राज्य के करीब 17 लाख उपभोक्ताओं को शनिवार से बिजली का झटका लगने वाला है। हिमाचल में शनिवार से शराब महंगी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आश्वासन दिया है कि आऊटसोर्स कर्मचारियों...

शिमला (ब्यूरो): मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरैंज अलर्ट के बीच प्रदेश में जमकर मेघ बरसे। राज्य के करीब 17 लाख उपभोक्ताओं को शनिवार से बिजली का झटका लगने वाला है। हिमाचल में शनिवार से शराब महंगी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आश्वासन दिया है कि आऊटसोर्स कर्मचारियों के कांट्रैक्ट नवीनीकरण पर सरकार विचार करेगी।  हिमाचल प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नई दिल्ली में आयोजित कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के विशेषरुचि समूह कार्यक्रम में ‘डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य’ का सराहना पुरस्कार प्रदान किया गया है। हिमाचल में बनी 10 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। वंडर गर्ल काशवी ने 9 वर्ष की आयु में ही आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर हिमाचल में नया इतिहास रचा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल रोहतांग सहित शिंकुला दर्रे में हिमपात के चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जिला ऊना के हरोली उपमंडल के पंजावर गांव में 7 साल के अबोध बालक पर उसी के ताया ने दराट से वार करते हुए लहूलुहान कर डाला।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

ऑरैंज अलर्ट के बीच हिमाचल में खूब बरसे मेघ, चूड़धार में एक फुट हिमपात
मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरैंज अलर्ट के बीच प्रदेश में जमकर मेघ बरसे हैं। चूड़धार में जहां एक फुट ताजा हिमपात रिकाॅर्ड किया गया है, वहीं राजगढ़ में 26 मिलीमीटर वर्षा रिकाॅर्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को एक बार फिर यैलो अलर्ट जारी किया है और जमकर मेघ बरसने के साथ बर्फबारी व ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। 

बिजली दरों में बढ़ौतरी, 17 लाख उपभोक्ताओं को लगेगा झटका
राज्य के करीब 17 लाख उपभोक्ताओं को शनिवार से बिजली का झटका लगने वाला है। शुक्रवार को राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। बिजली दरों में 22 पैसे प्रति यूनिट की दर से इजाफा किया गया है। 125 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 22 पैसे प्रति यूनिट महंगी बिजली मिलेगी।

हिमाचल में आज से महंगी होगी शराब
हिमाचल में शनिवार से शराब महंगी होगी। पहली अप्रैल से बढ़ी हुई कीमतें लागू हो जाएंगी और दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई है कि तय रेट पर ही वह शराब बेचें, न कम और न ज्यादा रेट वसूलें। यही नहीं, प्रदेश में देसी शराब के दाम बढ़ गए हैं। आबकारी विभाग ने शराब के दाम में 5 से लेकर 20 रुपए तक की बढ़ौतरी की है। 

आऊटसोर्स कर्मचारियों के कांट्रैक्ट नवीनीकरण पर विचार करेगी सरकार 
आऊटसोर्स कर्मचारियों के कांट्रैक्ट नवीनीकरण पर सरकार विचार करेगी। इस पर चर्चा के उपरांत कोई निर्णय लिया जाएगा। यह आश्वासन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को शिमला में उनसे मिलने आए आऊटसोर्स कोविड-19 कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आऊटसोर्स कर्मचारियों में आस जगी है। 

डिजिटल नवाचारों में आईटी विभाग को प्रगतिशील राज्य का सराहना पुरस्कार
हिमाचल प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नई दिल्ली में आयोजित कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के विशेषरुचि समूह कार्यक्रम में ‘डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य’ का सराहना पुरस्कार प्रदान किया गया है। विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजीव शर्मा ने विशेष कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्राप्त किया। 

हिमाचल में बनी 10 दवाओं के सैंपल फेल
केंद्रीय दवा नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने ड्रग अलर्ट जारी किया है। इसके तहत देशभर में कुल 59 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। हिमाचल के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, सिक्किम, मध्य प्रदेश व पंजाब सहित कई राज्यों में बनी दवाएं शामिल हैं। सीडीएससीओ ने देशभर से कुल 1251 दवाओं के सैंपल लिए थे जिसमें से 1192 दवाओं के बैच गुणवत्ता के मानकों पर खरे उतरे हैं जबकि 59 दवाइयां सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। 

Wonder Girl काशवी ने 9 वर्ष की आयु में उत्तीर्ण की 8वीं कक्षा
वंडर गर्ल काशवी ने 9 वर्ष की आयु में ही आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर हिमाचल में नया इतिहास रचा है। काशवी ने आठवीं कक्षा 91.6 अंकों के साथ उत्तीर्ण की। काशवी यद्यपि अपनी आयु के अनुसार तीसरी कक्षा की छात्रा थी। क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला में उसका 16 अक्तूबर 2021 को आईक्यू टैस्ट करवाया गया था।

देश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी कांग्रेस 
केंद्र की मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया, क्योंकि उन्होंने सदन में अडानी महाघोटाले पर केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछे थे। 

रोहतांग सहित शिंकुला दर्रे में हिमपात, अटल टनल सैलानियों के लिए बंद
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल रोहतांग सहित शिंकुला दर्रे में हिमपात के चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। लेह व कारगिल का मनाली से संपर्क कट गया है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दारचा-शिंकुला के बीच वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। अटल टनल के दोनों छोर में भी हिमपात का क्रम शुरू हो गया है। 

7 वर्षीय मासूम पर ताया ने किया दराट से हमला, लाडले को बचाने आई मां पर भी किए वार
जिला ऊना के हरोली उपमंडल के पंजावर गांव में 7 साल के अबोध बालक पर उसी के ताया ने दराट से वार करते हुए लहूलुहान कर डाला। आरोपी ने अपने ही भतीजे के दोनों कानों और गर्दन पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि जब आरोपी ने अपने भतीजे पर हमला किया तो उस समय बच्चा घर पर अकेला था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!