Himacahl: बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी

Edited By Vijay, Updated: 28 Oct, 2026 11:27 AM

electricity board employees will get dearness allowance

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के नियमित और वर्कचार्ज कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के नियमित और वर्कचार्ज कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

बोर्ड की ओर से जारी किए गए कार्यालय आदेश के अनुसार, इस महंगाई भत्ते का लाभ उन सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा जो हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड (रिवाइज्ड पे) रैगुलेशंस, 2022 के दायरे में आते हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले से बोर्ड के नियमित और वर्कचार्ज दोनों श्रेणियों के कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

गौरतलब है कि बिजली बोर्ड का यह निर्णय राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के बिल्कुल अनुरूप है। बोर्ड प्रबंधन ने हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग द्वारा 23 अक्तूबर को जारी किए गए कार्यालय ज्ञापन को बोर्ड में पूर्ण रूप से लागू करने का फैसला लिया है। इसी ज्ञापन के आधार पर राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर अब बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी 5 फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!