हिमाचल में 1 नवम्बर से होगा बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ DA

Edited By Vijay, Updated: 29 Oct, 2026 05:39 PM

employees will get increased da along with their salary

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 1 नवम्बर का दिन बड़ी वित्तीय सौगात लेकर आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए फैसलों के तहत, नवम्बर महीने में मिलने वाले अक्तूबर माह के वेतन के साथ....

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 1 नवम्बर का दिन बड़ी वित्तीय सौगात लेकर आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए फैसलों के तहत, नवम्बर महीने में मिलने वाले अक्तूबर माह के वेतन के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का वित्तीय लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 2.75 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स की जेब में सीधा पैसा आएगा।

नवम्बर की सैलरी में जुड़कर आएगा 50 फीसदी डीए
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कुल 5 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस 5 प्रतिशत में चालू वर्ष के लिए 4 प्रतिशत और पिछले वर्ष के बकाए का 1 प्रतिशत शामिल किया गया है। इस बढ़ौतरी के बाद अब हिमाचल के कर्मचारियों का कुल डीए 45 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। सरकारी नियमानुसार अक्तूबर माह का वेतन नवम्बर में देय होता है, इसलिए कर्मचारियों को यह बढ़ी हुई सैलरी 1 नवम्बर को मिलने वाले वेतन के साथ प्राप्त होगी।

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के खातों में आएंगे 10,000 रुपए
महंगाई भत्ते के अलावा, राज्य के नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। सरकार के आधिकारिक आदेशानुसार, इन कर्मचारियों को पे-रिवीजन एरियर (वेतन संशोधन बकाया) के रूप में 10,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि 1 नवम्बर को सीधे इन कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी, जिससे त्यौहारों के इस सीजन में उन्हें बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।

व्यापारियों के लिए जीएसटी प्रणाली में होंगे सुधार
कर्मचारियों के अलावा कारोबारियों के लिए भी 1 नवम्बर से अहम बदलाव होने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत 1 नवम्बर से संशोधित जीएसटी फॉर्म्स का मसौदा सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी किया जा रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश के कारोबारियों और व्यापारियों पर भी आगामी महीनों में इन सुधारात्मक कदमों का व्यापक असर देखने को मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!