HPU Shimla: BCA-BBA की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काऊंसलिंग शैड्यूल व कटऑफ जारी, यहां चैक करें अपनी कैटेगरी के मार्क्स

Edited By Vijay, Updated: 07 Jun, 2026 06:08 PM

himachal pradesh university

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनैस स्टडीज (यूसीबीएस) ने बीसीए और बीबीए कोर्सिज में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग शैड्यूल जारी कर दिया है। बीसीए सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीटों पर प्रवेश के लिए काऊंसलिंग 12 जून को होगी।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनैस स्टडीज (यूसीबीएस) ने बीसीए और बीबीए कोर्सिज में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग शैड्यूल जारी कर दिया है। बीसीए सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीटों पर प्रवेश के लिए काऊंसलिंग 12 जून को होगी। बीते 1 जून को आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा के आधार पर 100 उम्मीदवारों को काऊंसलिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। काऊंसलिंग यूसीबीएस के एवालॉज शिमला स्थित परिसर में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। काऊंसलिंग के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को 5 ग्रुप में बांटा गया है और रोल नंबर के साथ संबंधित सूचना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

यूसीबीएस ने बीसीए में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा केे आधार पर वर्गवार कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार ओपन टू ऑल वर्ग में कटऑफ मार्क्स 73 हैं, जबकि इंटरनल जनरल वर्ग में 59, एससी वर्ग में 51, एसटी वर्ग में 24, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 52, वार्ड ऑफ एचपीयू इम्प्लाई वर्ग में 36, सिंगल गर्ल चाइल्ड वर्ग में 29 और पीडब्ल्यूडी वर्ग में 43 कटऑफ मार्क्स हैं। बीसीए कोर्स की नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीटों पर प्रवेश के काऊंसलिंग 13 जून को होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

इसके अलावा बीबीए सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीटों पर प्रवेश के लिए काऊंसलिंग 17 व 18 जून को आयोजित होगी। बीते 1 जून को आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को काऊंसलिंग में बुलाया गया है। इसमें 144 उम्मीदवार शामिल हैं। काऊंसलिंग के दिन उम्मीदवारों की 3-3 ग्रुप में ग्रुप डिस्कशन व व्यक्तिगत साक्षात्कार होंगे। बीबीए में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर वर्गवार कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार ओपन टू ऑल वर्ग में कटऑफ मार्क्स 36 हैं, जबकि इंटरनल जनरल वर्ग में 29.5, एससी वर्ग में 23.5, एसटी वर्ग में 17.5, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 22.5, सिंगल गर्ल चाइल्ड वर्ग में 13 और पीडब्ल्यूडी वर्ग में 23.5 कटऑफ मार्क्स हैं। इसके अलावा बीबीए की नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीटों पर प्रवेश के लिए काऊंसलिंग 19 जून को होगी। इससे संबंधित विस्तृत सूचना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!