​Hamirpur: मोदी सरकार द्वारा 2,352 करोड़ रुपए के चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजैक्ट को मंजूरी हिमाचल हित में : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2026 06:05 PM

hamirpur tunnel project modi government approval

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में 2,352 करोड़ रुपए की लागत से चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजैक्ट को मंजूरी दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हिमाचल सहित पूरे उत्तर भारत के लिए लाभकारी बताया है।

हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में 2,352 करोड़ रुपए की लागत से चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजैक्ट को मंजूरी दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हिमाचल सहित पूरे उत्तर भारत के लिए लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वीकृत यह परियोजना देश को जल एवं ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति क्षेत्र में प्रस्तावित 8.7 किलोमीटर लंबी सुरंग के माध्यम से चिनाब बेसिन के अतिरिक्त जल को ब्यास नदी प्रणाली की ओर मोड़ा जाएगा, जिससे हिमाचल प्रदेश में लगभग 4,000 मैगावाट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन की संभावना बनेगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लाहौल घाटी में नदी पर 19 मीटर ऊंचा बैराज बनाने का भी प्रस्ताव है। यह परियोजना केवल पनबिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि पश्चिमी नदियों के जल के भारत के हित में बेहतर उपयोग से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ऑप्रेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद मोदी सरकार का यह कदम भारत के राष्ट्रीय हितों को और मजबूत करने वाला साबित होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!