Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Sep, 2026 10:23 AM

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजस्व मुहाल उसयाना में खसरा नंबर 283, 284 और 286 में सरकारी जमीन को एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के जिला स्तरीय कार्यालय हेतु लीज पर आवंटित करने का प्रस्ताव है।
Hamirpur News : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजस्व मुहाल उसयाना में खसरा नंबर 283, 284 और 286 में सरकारी जमीन को एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के जिला स्तरीय कार्यालय हेतु लीज पर आवंटित करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में एसडीएम हमीरपुर द्वारा 17 सितंबर 2026 को प्रकाशित सूचना के अनुसार उक्त लीज के प्रस्ताव पर स्थानीय निवासियों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।
हमीरपुर के एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि अगर इस प्रस्ताव के संबंध में किसी स्थानीय व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह सूचना के प्रकाशन के 30 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि 30 दिन के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें